अम्मा जी के निधन पर जेपी विद्मा मंदिर तौमडी में दौड़ी शोक की लहर

बच्चों व स्टाफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि औरंगाबाद बुलंदशहर राजेन्द्र अग्रवाल
News

2026-03-26 00:37:58

अम्मा जी के निधन पर जेपी विद्मा मंदिर तौमडी में दौड़ी शोक की लहर बच्चों व स्टाफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि औरंगाबाद बुलंदशहर राजेन्द्र अग्रवाल विद्यालय संस्थापक,जेपी ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन जय प्रकाश गौड़ की धर्मपत्नी चंद्र कला गौड़ (अम्मा जी ) के निधन का समाचार मिलते ही जे पी विद्या मंदिर तौमडी में शोक की लहर दौड़ गई। आनन फानन में शोक सभा आयोजित कर अम्मा जी को दो मिनट मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा के उपरांत विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया। विद्यालय संस्थापक जे पी गौड़ की पत्नी चंद्र कला गौड़ जिन्हें अम्मा जी के नाम से जाना जाता रहा,का बुधवार को नोएडा स्थित आवास पर 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वो काफी समय से बीमार चल रही थीं। अम्मा जी के निधन का समाचार मिलते ही विद्यालय परिसर में शोक व्याप्त हो गया। प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने बताया कि अम्मा जी को बच्चों से बहुत लगाव था। उनकी शिक्षा के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहीं। शोक सभा में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र छात्राओं एवं सभी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय अम्मा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। शोक सभा के पश्चात विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया और विद्यालय स्टाफ अम्मा जी की अंत्येष्टि में शामिल होने अनूपशहर रवाना हो गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion