2026-03-26 01:06:47
भाकियू रक्षक का धरना तीसरे दिन भी जारी संस्कार उजाला संवाददाता अजय त्यागी सहारनपुरनागल बस स्टैंड पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग को लेकर भाकियू रक्षक द्वारा हाईवे किनारे दिया जा रहा बेमियादी धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कहा कि हाईवे पर ओवरब्रिज बनने से केवल किसानों का ही नहीं आम लोगों का भी हित है। रोजाना हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी तथा लोगों को सड़क पार करने में आसानी होगी। व्यापारी नेता कपिल डाबर व दीपक गुप्ता ने कहा कि हाईवे बनने के दौरान ओवरब्रिज न बनने से व्यापार प्रभावित हुआ है। हाईवे के दोनों ओर के लोग बंट कर रह गए हैं। जिलाध्यक्ष रविंद्र सैनी ने कहा कि जनहित में ओवर ब्रिज का निर्माण जरूरी है। इस बीच धरनारत लोगों के बीच पहुंचे बीडीओ असलम परवेज़ को किसानों ने आपदा से खराक हुई फसलों का शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान जगदीश वालिया, राकेश धीमान, सुनील शास्त्री, संजीव विश्वकर्मा, विपिन हांडा, अजीत सैनी, रोहित जाट, राहुल फौजी, बिल्लू त्यागी, दीपक वालिया, शमशेर आदि रहे।