परिवार परामर्श केंद्र में 12 मामलों की सुनवाई, दो दंपतियों में कराया समझौता

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाना परिसर में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन
News

2026-08-11 03:07:19

रामपुर। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाना परिसर में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इसमें पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़े मामलों की काउंसलिंग कर पारिवारिक विवादों को सुलझाने का प्रयास किया गया। परिवार परामर्श समिति ने कुल 12 प्रकरणों की सुनवाई की। इनमें दो मामलों में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया, जबकि दो प्रार्थना पत्रों पर संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति की गई। दो प्रार्थना पत्र निरस्त किए गए और दो मामलों को विधिक न्यायालय भेजा गया। वहीं चार मामलों में समझौते के प्रयास के लिए अगली तारीख निर्धारित की गई। काउंसलिंग के दौरान काउंसलर अवतार सिंह, नीना साहनी, डॉ. किश्वर सुल्ताना और प्रभारी अनु तोमर मौजूद रहे। महिला परामर्श प्रकोष्ठ की ओर से पारिवारिक विवादों में आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से समाधान पर जोर दिया गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion