2026-08-11 03:00:30
रामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपने कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।