लौकरी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने

उजाला पटौदी। भाजपा जिला किसान मोर्चा द्वारा हाल ही में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में
News

2026-03-28 00:32:44

उजाला पटौदी। भाजपा जिला किसान मोर्चा द्वारा हाल ही में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस क्रम में विक्रम लौकरी को जिला उपाध्यक्ष (किसान मोर्चा) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। विक्रम लौकरी ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो दायित्व दिया गया है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए वह निरंतर कार्य करेंगे तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विक्रम लौकरी ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से अमित भारद्वाज (जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा), अजित यादव (जिला अध्यक्ष), राज कुमार बोहरा (प्रभारी), मोहन लाल बड़ोली तथा राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन के कारण ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग संगठन की मजबूती का आधार है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही किसान हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकता है। जिला किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों ने भी विक्रम लौकरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion