थाना मण्डी, सहारनपुर पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संस्कार उजाला संवाददाता मनोज त्यागी सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर
News

2026-03-28 21:19:36

संस्कार उजाला संवाददाता मनोज त्यागी सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 28.03.2026 को थाना कोतवाली मण्डी पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त जब्बार पुत्र रसीद निवासी इन्द्रा चौक थाना मण्डी सहारनपुर (सम्बन्धित वाद संख्या – 6831/25 मु0अ0स0 71/04 धारा 379/411 भादावि मा0 न्यायालय जनपद सहारनपुर) को उसके मसकन इन्द्रा चौक से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जब्बार उपरोक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion