अजीतपुर शाहाबाद रोड गुरुद्वारे के पास दुकानों के निर्माण पर उठे सवाल, बिना नक्शा पास कराए निर्माण का आरोप

शाहाबाद स्थित गुरुद्वारे के पास दुकानों का निर्माण कराए जाने को लेकर सवाल उठने
News

2026-08-11 02:59:46

रामपुर। अजीतपुर शाहाबाद स्थित गुरुद्वारे के पास दुकानों का निर्माण कराए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। गोरक्षा प्रकोष्ठ, विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने इस मामले से जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी को अवगत कराया है। पदाधिकारियों का आरोप है कि मौके पर दुकानों का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा है। मामले की जानकारी संबंधित विभाग को भी देने का प्रयास किया गया, लेकिन शिकायत के संबंध में फोन पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराए जाने तथा निर्माण कार्य की वैधता की जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निर्माण बिना स्वीकृति के कराया जा रहा है तो संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए मौके पर जांच कराता है या नहीं और यदि निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion