2026-03-31 19:23:26
मोनिटरिंग डिवाइस का किया गया वितरण। दैनिक संस्कार उजाला ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक मुजफ्फरनगर जनपद मुजफ्फरनगर में नव निर्मित 35 आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों, 04 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का किया गया लोकार्पण। माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन एवं स्मार्ट फोन व ग्रोथ मोनिटरिंग डिवाइस वितरण समारोह का लखनऊ से दिखाया गया लाइव प्रसारण। जफ्फरनगर। 30 मार्च 2026 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में मुख्य सेविकाओं, आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाईस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाडी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन, आंगनबाडी केन्द्र भवनों परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण किया गया, जिसका सीधा प्रसारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर के सभागार में मा. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, मा. सदस्य विधान परिषद श्रीमती वंदना वर्मा, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल संजय राठी, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री शक्ति सरन श्रीवास्तव, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आंगनवाड़ी सहायिकाओ एवं उपस्थित सभी के द्वारा सीधा प्रसारण देखा गया। सभागार में मा. जिला पंचायत अध्यक्ष, मा. एमएलसी, जिला अध्यक्ष भाजपा,जिला अध्यक्ष रालोद एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जनपद मुज़फ्फर् नगर में नव निर्मित 35 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों, 04 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनो का लोकार्पण डॉ० वीरपाल निर्वाल, सुधीर सैनी, श्रीमती वंदना वर्मा, संजय राठी द्वारा किया गया। माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर मे मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाईस एवं 142 स्मार्ट फोन का वितरण भी किया गया। इस अवसर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा स्मार्ट फोन प्राप्त करने के पश्चात उनका कार्य सरल, तेज एवं प्रभावी हो जायेगा। साथ ही उन्होंने आंगनबाडी कार्यकत्रियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आंगनबाडी कार्यकत्रियां हमारे समाज की नींव है। मा.सदस्य विधान परिषद ने कहा कि बच्चों को पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य की देखभाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अब स्मार्ट फोन के माध्यम से वे सभी जरूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेगीं। समय पर रिपोर्ट भेज सकेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचा सकेगी। उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉ० राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुशील कुमार, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री शक्ति सरन श्रीवास्तव तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी अत्येन्द्र सिंह, संतोष कुमार शर्मा एवं राहुल कुमार, समस्त मुख्य सेविकाएं तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।