मुजफ्फरनगर में ईद की खुशियों के बीच स्वास्थ्य विभाग और पत्रकारों का मिला संदेश भाईचारा सम्मान और एकता की बनी बड़ी मिसाल

ईद के पावन अवसर पर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय में एक गरिमामय और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) सुनील तेवतिया स्वयं उपस्थित होकर
News

2026-03-24 18:46:46

मुजफ्फरनगर में ईद की खुशियों के बीच स्वास्थ्य विभाग और पत्रकारों का मिला संदेश: भाईचारा सम्मान और एकता की बनी बड़ी मिसाल मुजफ्फरनगर। ईद के पावन अवसर पर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय में एक गरिमामय और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) सुनील तेवतिया स्वयं उपस्थित होकर पत्रकार साथियों को ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे। यह अवसर सिर्फ शुभकामनाओं का नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, सहयोग और सौहार्द का भी प्रतीक बन गया। कार्यक्रम में संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सीएमओ सुनील तेवतिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, साथ ही ईद की मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। इस सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को और अधिक खास बना दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा कि ईद का पर्व हमें भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि संगठन हमेशा सामाजिक सरोकारों और पत्रकार हितों के लिए तत्पर रहता है। वहीं, सीएमओ सुनील तेवतिया ने भी सभी पत्रकारों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित के कार्यों में पत्रकारों के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोनू कुमार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय सचिव शीबा खान, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नितिन शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सतीश कौशिक, “तलत की आवाज” के संपादक काशिफ तलत, सिवदयाल कुमार, मुशर्रफ सिद्दीकी, दीपक (शाहपुर) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल ईद की खुशियों को साझा करने का माध्यम बना, बल्कि पत्रकारों और प्रशासन के बीच मजबूत संबंधों और आपसी सहयोग का भी संदेश देता नजर आया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion