2026-03-24 21:48:45
जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओ को सुना * हापुड,सूवि 0जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को सैनिक बंधु समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर महीने पूर्व सैनिकों की जमीन, पेंशन, पुलिस-शिकायत, बैंक लोन, रोजगार, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का समाधान और शासन की कल्याण योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुँचाने के लिए समीक्षा बैठक की जाती है। जिला सैनिक बंधु बैठकों में डीएम के द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्या सुनी गई तथा संबंधित विभागों को तुरंत निस्तारण का आदेश दिए गए