मुजफ्फरनगर में संयुक्त पत्रकार महासभा का ऐतिहासिक एवं

भाईचारे और पत्रकार शक्ति का अभूतपूर्व प्रदर्शन मुजफ्फरनगर। संयुक्त पत्रकार महासभा के तत्वाधान में आयोजित
News

2026-03-24 19:43:25

मुजफ्फरनगर में संयुक्त पत्रकार महासभा का ऐतिहासिक एवं भव्य ईद मिलन समारोह, एकता, भाईचारे और पत्रकार शक्ति का अभूतपूर्व प्रदर्शन मुजफ्फरनगर। संयुक्त पत्रकार महासभा के तत्वाधान में आयोजित भव्य ईद मिलन समारोह ने इस बार इतिहास रच दिया। कार्यक्रम न केवल अपनी विशालता और भव्यता के लिए चर्चा का केंद्र रहा, बल्कि इसमें उमड़ी जनभागीदारी ने यह साबित कर दिया कि पत्रकारिता जगत आज भी एकजुट है और समाज को सकारात्मक दिशा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में पत्रकारों, राजनीतिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति ने इसे जिले के सबसे बड़े सामाजिक आयोजनों में शामिल कर दिया इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद कादिर राणा, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह आलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, थाना सिविल लाइन प्रभारी आशुतोष कुमार, यातायात प्रभारी राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह एवं अपना जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सलीम सैलानी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा कि “ईद मिलन जैसे आयोजन केवल एक पर्व का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे, सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। पत्रकार समाज की आवाज होता है और जब पत्रकार एकजुट होते हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की लहर स्वतः उत्पन्न होती है उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा हमेशा पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और समाज के हर वर्ग की आवाज बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी साथियों से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया कार्यक्रम में मीडिया जगत के अनेक प्रतिष्ठित और सक्रिय चेहरों की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जिनमें शीबा खान, रोहित दिलावर (दैनिक भारत समाचार संपादक), मोनू कुमार (उप संपादक), दीपक कुमार (जिला प्रभारी, मुजफ्फरनगर), जितेंद्र राठी (जिला अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर), जानसठ तहसील ब्यूरो चीफ, रूपेश चौहान (तहसील प्रभारी, मवाना), प्रिंस रस्तोगी (संपादक, एक नई क्रांति समाचार), शिवदयाल सिंह (पत्रकार, मवाना), परवेन्द्र जैन (पत्रकार, बहसूमा), रोहित (पत्रकार, रामराज), डॉ अजय (पत्रकार, बहसूमा), प्रिंस नायक (पत्रकार, जानसठ), हिमांशु ठाकुर, रविंद्र (पत्रकार, हस्तिनापुर), सत्येंद्र सैनी, डॉ अजय कुमार, वंश कुमार, सचिन त्यागी, डॉ उस्मान, महकर सिंह, नितिन, डॉ रहीश अल्वी, आदेश सैनी, इस्तीफा सिद्दीकी, काशिफ तलत, रुक्सिद अहमद, अफान अख्तर, सतीश कौशिक, सुरेश चंद धीमान, मोहम्मद असलम, सफीक राजपूत, सचिन सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे पूरे कार्यक्रम के दौरान एक अद्भुत आत्मीयता का माहौल देखने को मिला, जहां सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मंच से बार-बार एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का संदेश दिया गया कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह, अपनापन और खुशी का संचार हुआ। हर चेहरे पर मुस्कान और दिलों में आपसी प्रेम साफ झलक रहा था अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी का सहयोग और विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है, और इसी ताकत के बल पर हम पत्रकारों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेंगे यह भव्य आयोजन न केवल ईद की खुशियों को साझा करने का अवसर बना, बल्कि पत्रकारिता की एकजुटता, सामाजिक समरसता और मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण भी बनकर सामने आया

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion