नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारियों ने संभव के अंतर्गत की जनसुनवाई, प्राप्त हुए 09 संदर्भ

गाजियाबाद(आशा चौधरी) नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा संभव के अंतर्गत जनसुनवाई की गई मौके
News

2026-03-24 19:31:56

नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारियों ने संभव के अंतर्गत की जनसुनवाई, प्राप्त हुए 09 संदर्भ गाजियाबाद(आशा चौधरी) नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा संभव के अंतर्गत जनसुनवाई की गई मौके पर निगम अधिकारी भी उपस्थित रहे विशेष रूप से अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव,प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके राय, प्रभारी प्रकाश आश कुमार, निर्माण विभाग से एसपी मिश्रा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहेl संभव के दौरान 09 संदर्भ प्राप्त हुए निर्माण विभाग से दो संदर्भ, उद्यान विभाग का एक संदर्भ, संपत्ति विभाग से एक संदर्भ, टैक्स विभाग से दो संदर्भ, अतिक्रमण संबंधित दो संदर्भ, अन्य विभाग से एक संदर्भ प्राप्त हुआ, प्राप्त संदर्भों पर नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर टीम भी भेजी गई हाउस टैक्स के प्राप्त दो संदर्भों पर जांच करते हुए कार्यवाही प्रारंभ की गई l संभव में प्राप्त संदर्भों के गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के लिए नगर आयुक्त द्वारा आप पर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव को निर्देशित किया गया साथ ही मॉनिटरिंग को प्रबल करने के लिए कहा गया, वसुंधरा, सेक्टर 23 संजय नगर, न्यू आर्य नगर शिबनपुरा, साहिबाबाद, गोविंदपुरम, विजयनगर से आगंतुकों ने अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा तथा समाधान के लिए कार्यवाही प्रारंभ की गई

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion