देश के अमर बलिदानियों को वरिष्ठ नागरिकों ने शहीद दिवस पर किया याद,दी श्रद्धांजलि

देश के महान क्रांतिकारी, अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस
News

2026-03-24 18:52:49

देश के अमर बलिदानियों को वरिष्ठ नागरिकों ने शहीद दिवस पर किया याद,दी श्रद्धांजलि ‌बागपत।देश के महान क्रांतिकारी, अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर आज वरिष्ठ नागरिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी।वरिष्ठ नागरिक कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष एड गजेन्द्र सिंह बली की अध्यक्षता तथा महामंत्री मैनेजर अजय कुमार शर्मा के संचालन में आयोजित शहीद दिवस पर नगर के‌ वात्सायन पैलेस में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि, देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारियों को भुलाया नहीं जा सकता है। हमें वीर क्रांतिकारियों के बलिदान पर गर्व है, उनका बलिदान आनेवाली पीढ़ी को प्रेरणा देगा।आजादी के परवानों के हम ऋणी हैं। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि,23 मार्च 1931मे देश की आजादी के लिए फांसी के फन्दे‌ को चूमने वाले अमर शहीदों के साहस और देश भक्ति के बल पर पूरे देश में आजादी की चेतना आई थी।इस दौरान बलिदानियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी व युवाओं के चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया।बाद में राष्ट्र वंदना चौंक पर स्थापित अमर शहीदों पं राम प्रसाद बिस्मिल व अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष एड गजेन्द्र सिंह बली, अजय कुमार शर्मा, पं राजपाल शर्मा, मा बशीर अहमद ,राकेश‌ मोहन गर्ग,राष्ट्र वन्दना मिशन के जिला संयोजक एड देवेन्द्र आर्य,पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा,विजय पाल यादव‌, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा मैनेजर, ब्रजमोहन गौतम, दरोगा ,शीशपाल तोमर, ,धर्मवीर सिंह चिकारा,‌ शिवदत्त आर्य,ब्रह्मप्रकाश शर्मा , शिव प्रसाद, मान‌सिह पाल, जयप्रकाश धामा, राजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion