2026-03-24 19:36:00
किराए वसूली में व्यापारी वर्ग कर रहे हैं निगम का सहयोग--नगर आयुक्त गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) 1702 दुकान पर निर्धारित हुए किराए की वसूली को नगर निगम की टीम रफ्तार दे रही है, दुकानों से बकाया तथा वर्तमान किराए की वसूली को भी बढ़ाया जा रहा है जिसके लिए पुरानी तहसील घंटाघर पर कैंप भी लगाया गया है, नगर निगम मुख्यालय में भी दुकान के किराए को जमा करने के लिए लोग जुट रहे है l नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार दुकानों की किराए वसूली को लेकर योजना बनाई गई जिसके क्रम में बकाया तथा वर्तमान किराया वसूला जा रहा है लगभग 6 से 8 करोड़ की वसूली दुकानों के किराए से की जाएगी, कैंप के अलावा नगर निगम मुख्यालय में भी दुकानों का किराया जमा किया जा रहा है, लगभग 10 लाख की वसूली दुकान के किराए के क्रम में की जा चुकी है ल नगर आयुक्त द्वारा बताया गया 5 साल से विवादित चल रहे दुकानों के किराए के विषय को सुलझाया गया समिति द्वारा निर्धारित किए गए किराए को व्यापारी जमा कर रहे है, 1702 दुकान के व्यापारी निर्धारित दुकान के किराए को जमा कर रहे हैं, जिसमें व्यापारी वर्ग भी किराया जमा करने में सहयोग कर रहे हैं, कियोस्क एवं दुकान का किराया निगम द्वारा वसूला जा रहा है l