एक पेड़ मां के नाम2.0’ अभियान के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख ने किया वृक्षारोपण

विकास खंड चण्डौस के गांव बघियाना और एलमपुरा में मंगलवार को ‘एक पेड़ मां के नाम-2.0’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
News

2025-07-10 16:44:15

अरुण शर्मा । अनुपम संदेश / अलीगढ़ / चण्डौस। विकास खंड चण्डौस के गांव बघियाना और एलमपुरा में मंगलवार को ‘एक पेड़ मां के नाम-2.0’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ठा. रेशमपाल सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने की अपील करते हुए कहा कि एक पेड़ न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर है। अधिकारियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान सिर्फ एक दिन का नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक स्थायी पहल है। ग्रामीणों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने घरों के आसपास पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार तिवारी, एपीओ सुशील गौतम, जेई मनोज कुमार, जेई चंद्रवीर सिंह, एडीओ आईएसबी जितेंद्र सिंह, एडीओ सतीश चौधरी, ग्राम सचिव विनोद, सचिव सचिन गौड़, ग्राम प्रधान एलमपुरा विनोद शर्मा, प्रधानपति विकरन सिंह, सत्यवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion