रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव, नहीं हो पाई पहचान

गांधीपार्क थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे रोड पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। लोगों ने पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को लेकर अस्पताल गई।
News

2025-07-11 15:03:21

अलीगढ़। गांधीपार्क थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे रोड पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। लोगों ने पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को लेकर अस्पताल गई। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी है। उसके बाद पुलिस ने लाश को मोर्चरी में रखवा दिया। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। रेलवे रोड पर गुरुवार देर रात पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद गांधी पार्क पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी उम्र 35-40 वर्ष के करीब बताई जा रही है। वहीं मृतक ने मैहरून कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी। आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। शिनाख्त होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे कि मृतक की मौत के कारण स्पष्ट किए जा सके। पुलिस क्षेत्र में लापता हुए लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे कि यह पता लगाया जा सके कि मृतक घटना स्थल पर कैसे पहुंचा था। वह स्टेशन के अंदर से आया था या फिर शहर में ही कहीं का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने आसपास के थानों में भी मृतक का फोटो प्रसारित कर दिया है। जिससे उसकी पहचान हो सके। थाना प्रभारी गांधी पार्क शिव प्रसाद ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हुई है। जल्दी ही पुलिस मृतक की शिनाख्त कर लेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion