भैंसा चोरी के आरोप में खेतीहर नौकर की हत्या कर शव गड्ढे में दबाने के आरोपी गिरफ्तार,

बागपत। दिव्यांग को भैंसा चोरी की आशंका में मारकर और बाद में शव को गहरा गड्ढा खोदकर छुपाने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया
News

2026-03-24 19:52:58

भैंसा चोरी के आरोप में खेतीहर नौकर की हत्या कर शव गड्ढे में दबाने के आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर किया शव बरामद बागपत। दिव्यांग को भैंसा चोरी की आशंका में मारकर और बाद में शव को गहरा गड्ढा खोदकर छुपाने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार तथा उनकी निशानदेही पर मृतक का शव भी बरामद किया। बता दें कि, 23 मार्च को थाना दोघट पर वादी अरविन्द पुत्र स्व मोहन निवासी, ग्राम दाहा थाना दोघट ने लिखित तहरीर दी कि, अभियुक्त. सचिन पुत्र नामालूम निवासी निरपुडा थाना दोघट व 5-6 अज्ञात के द्वारा उसके भाई संजय की हत्या कर दी है। इस सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना दोघट पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य व मृतक के शव की बरामदगी के आधार पर धारा 238,ए की बढौत्तरी की गयी तथा अभियुक्त आकाश पुत्र देवेन्द्र, शुभम पुत्र सोहेन्द्र, अजीत पुत्र यशपाल निवासीगण ग्राम निरपुडा थाना दोघट जनपद बागपत के नाम प्रकाश में आये।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी निशांदेही पर मृतक का शव, घटना में प्रयुक्त एक फावडा व मृतक के जूते बरामद किए हैं एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है। पूछताछ करने पर अभियुक्त सचिन ने बताया कि, उसने अपनी खेती-बाड़ी की देखभाल के लिए मृतक संजय पुत्र मोहन निवासी ग्राम दाहा थाना दोघट को लगभग डेढ़ माह पहले घरेलू नौकर के रूप में रखा था। 04 मार्च को ट्यूबवेल पर हवन के बाद सचिन, शुभम व संजय ने शराब पी। बाद में सचिन गांव चला गया।दोपहर लगभग 03 बजे जब सचिन दोबारा ट्यूबवेल पर पहुंचा, तो उसका भैंसा नहीं मिला। संदेह होने पर उसने अपने साथी आकाश, अजीत व शुभम के साथ मिलकर संजय से पूछताछ करते हुए मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।इसके बाद चारों ने मिलकर संजय के शव को खेत में गड्‌ढा खोदकर दबा दिया तथा फावड़ा व अन्य सामान पास के खेतों में फेंक दिया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion