2026-03-24 19:06:01
कृषि यंत्र निर्माण करने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों रुपए के यंत्र व टायर जलकर राख बड़ौत । कृषि यंत्र निर्माण करने वाली फैक्ट्री में गत देर रात आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। नगर की हीरो एग्रीकल्चर फैक्ट्री में रविवार को देर रात भीषण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में रखे टायर ,रिम व धुरे जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए पांच गाड़ियों को साथ लेकर दो घंटे में आग को काबू में ला सके। गनीमत रही कि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।आग की ऊंची उठती लपटों से घबराए फैक्ट्री के पीछे की कॉलोनी के कई परिवारों को पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी रूप से उनके घरों से हटाया। सीएफओ अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।पड़ोसियों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज होने से पूरा इलाका धुएं और चिंगारियों से भर गया था, जिससे सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी थी।