सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार थे देवेंद्र सिंह नरवरिया

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेष नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत के लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर
News

2025-11-01 21:11:09

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेष नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत के लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर देष की एकता और अखण्डता विकसित और समृद्ध भारत के लिए लौह पुुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वी , जयंती को पूरे देष में आयोजित कर रही है। इसी कार्यक्रम के निमित्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोहद विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद मौ में प्रातः 10ः30 बजे दौड़ आयोजित की गई जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष देवन्द्र सिंह नरवरिया सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाली दौड़ के लिए सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि, विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौ नगर के नरसिंह मन्दिर पर एकत्रित हुए वहां से दौड़ प्रारंभ होकर नगर के निर्धारित मार्गों से होकर कृषि उपज मण्डी पर समापन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अखंड भारत के शिल्पकार, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर भाजपा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नरवरिया ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुदृढ़ बनाने में दिया गया योगदान इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में सदा के लिए अमर रहेगा। आइए, हम सभी उनके महान विचारों को आत्मसात कर संगठित और सशक्त भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।स्वतंत्र भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री, भारत रत्न से सम्मानित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी जी की 150वीं जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करती हूँ। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, प्रेषित करते हुए कहा कि आपने सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण का जो सपना देखा और अपना जीवन समर्पित कर दिया, उसे पूरा करने के लिए हम सभी सतत प्रयत्नशील हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया जी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर-राष्ट्रीय एकता दिवस पर गोहद विधानसभा क्षेत्र के मौ नगर में आयोजित रन फॉर यूनिटी दौड़ को ,हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और संबोधन किया इस आयोजन का मकसद सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करना और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व मंडी अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा जिला महामंत्री मनोज अनंत जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, जिला मंत्री सुरेंद्र छारी, मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष रमतियार सिंह गुर्जर, रामू कुशवाहा पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा आदि लोग काफी संख्या में शामिल थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion