2025-10-23 20:13:16
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी एवं बैतूल विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी ने मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए ग्वालियर चंबल संभाग मैं प्रदेश पदाधिकारी को नई जिम्मेदारी देकर संगठन मजबूत करने के लिए आगे बढ़ने का कार्य किया है । जिसमें शैलेंद्र बरुआ रणवीर सिंह रावत सुरेंद्र शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकेंद्र पाराशर को प्रदेश मंत्री एवं आशीष अग्रवाल जी को प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है जिनकी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है।श्री रणवीर रावत पूर्व में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण के पदों पर रहकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया है। जिन्होंने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहकर प्रदेश के किसानों में एक नई मिसाइल काम की है अब वर्तमान में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है निश्चित ही उनके नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता मिलकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। श्री शैलेंद्र बरुआ पूर्व में संगठन मंत्री मध्य प्रदेश पथ पुस्तक निगम के अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठन में काम करते हुए उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने का काम किया और छात्र राजनीति से लेकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन की विचारधारा को लेकर जन-जन तक पहुंच कर संगठन मंत्री के रूप में उन्होंने कार्यकर्ताओं का करते हुए पार्टी मजबूत बनाने का कार्य किया। सुरेंद्र शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश संगठन मंत्री वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कब प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी से उन्हें आगे बढ़ने का कार्य किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं में नई ऊर्जा के साथ संगठन का नेतृत्व करेंगे। लोकेंद्र पाराशर जी वरिष्ठ पत्रकार भारतीय राजनीति की विचारधारा को लेकर पूर्व में प्रदेश मीडिया प्रभारी वर्तमान में प्रदेश मंत्री द्वारा उन्हें फिर प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किए जाने पर पार्टी नेताओं ने बधाई दी पार्टी नेताओं ने कहा कि उन्हें भिण्ड दतिया लोकसभा का चुनाव प्रभारी बनाया गया था और पार्टी ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र से विजय प्राप्त की और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। आशीष अग्रवाल जी प्रदेश के मीडिया प्रभारी के रूप में जिन्होंने पार्टी की विचारधारा और अपनी नई टीम के साथ मीडिया प्रभारी को पार्टी के संगठन में काम करने के लिए जिम्मेदारियां के साथ मार्गदर्शन किया । समस्त मीडिया प्रभारी उनके नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम छोर तक अपनी कलम के साथ पहुंचने का काम करेंगे। बधाई देने वालों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भिंड दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह विधायक अमरीश शर्मा गुड्डू पूर्व सांसद डॉक्टर भागीरथ प्रसाद पूर्व सांसद अशोक गहगल पूर्व सांसद डॉक्टर राम लखन सिंह पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी पूर्व मंत्री डॉक्टर अरविंद सिंह भदौरिया,पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट,केशव सिंह भदौरिया,वीरेंद्र सिंह राणा, संजीव काकर, नाथू सिंह गुर्जर राजेंद्र शर्मा राजे,रविसेन जैन पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत, खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया , प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट डॉक्टर रमेश दुबे,अशोक चौधरी रमेश महंत रामकुमार महते, श्रीमती कृष्णाकांता तोमर, पूर्व विधायक रणवीर जाटव,जिला उपाध्यक्षों में अनिल कटारे उपेंद्र शर्मा उपेंद्र राजैरिया, राघवेंद्र सिंह भदौरिया, अनिल सिंह कुशवाह, राजेंद्र सिंह तोमर, जिला महामंत्री धीर सिंह भदौरिया कमल शर्मा मनोज अनंत, जिला मंत्री राधा कृष्ण शर्मा जिला मंत्री पिंकी शर्मा रश्मि खटीक डॉक्टर तरुण शर्मा बजरंग सिंह भदौरिया,मुकेश जैन,कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री जिला कार्यालय रोहित शाक्य शेखर खटीक मोनू नरवरिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिंकी सागर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशफाक खान जिले के समस्त 29 मंडलों के अध्यक्षों ने प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं और बधाई दी है।