जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर विधायक

चौपारण यवनपुर पंचायत भवन में दादपुर संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा महिला संगठन का वार्षिक कार्यक्रम किया गया।
News

2025-09-12 18:16:16

चौपारण यवनपुर पंचायत भवन में दादपुर संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा महिला संगठन का वार्षिक कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में दादपुर संकुल के कुल 25 महिला मंडल समूहों ने भाग लिया। जिसमे मुख्यातिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि जेएसएलपीएस से जुड़कर महिला दीदियां आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। महिलाओं में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। कार्यक्रम के दौरान, सभी महिला समूहों की दीदियों ने अपने संकुल का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसमें उनकी प्रगति और वित्तीय प्रबंधन को सुचारू रूप से संचालित करने का झलक दिखी। कार्यक्रम में संकुल की अध्यक्ष सावित्री देवी, सचिव पूनम देवी, कोषाध्यक्ष दारो देवी, बीआरपी पूजा सिंह, प्रमिला सिंह, सरिता देवी, आरपी सरिता देवी, लेखापाल रेखा देवी, सीसी सुमित्रा देवी, अन्नू देवी, बीएपी सुलेखा देवी, पूनम देवी, ममता देवी, पिंकी देवी, कंचन देवी और बैंक सखी फातमा खातून मौजूद थी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion