2025-01-13 20:20:28
किशनगंज : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला कार्यालय में युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 162 वी जयंती मनाई गई। युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान साहब,युवा अध्यक्ष कुंदन सिंह प्रदेश महासचिब मोo कलीमुद्दीन और कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास साहा,युवा प्रधान महासचिव मोहन रजक संयुक्त रूप से कर रहे थे। स्वामी विवेकानंद जी द्वारा कही गई विचारों को वक्ता के माध्यम से प्रकाश डाला गया प्रदेश महासचिव मो० कलीमुद्दीन ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर युवा ही नहीं बल्कि हम सभी को उनके द्वारा कही गई विचारों को अपने निजी जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।युवा ही देश का भविष्य है,स्वामी जी सभी धर्मों का सम्मान करते थे।अपने विचारों को लेकर जीवन युवाओं को प्रेरित करते थे।उन्होंने अपने विचारों से पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। विवेकानंद जी का यह भी मानना था कि यदि आप अपना जीवन पूरी तरह से जीना चाहते हैं तो आपको हर उस चीज का सामना करना होगा जो आपके रास्ते में आती है और इससे भागना नहीं है।जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के उपदेशों को अनुशरण करने की आवश्यकता है।स्वामी विवेकानंद ने हमें यह भी सिखाया कि अगर सब कुछ आपके लिए आसान हो जाए तो आप कभी भी अपनी अधिकतम क्षमता तक नहीं पहुंच पाएंगे। स्वामी विवेकानंद की सबसे प्रेरणादायक शिक्षाओं में से, यह आपको जीवन के सही सार और अपनी क्षमता को समझने में मदद करने का सबसे बड़ा मंत्र है।जिला संगठन मंत्री दीपक शाह ने युवाओं को युवा दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं से कहा कि स्वामीजी के विचारों को जिसे हम सभी को अपने जीवन के हर पड़ाव पर अपनाने की आवश्यकता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं वह आपको खुद के साथ शांति से होना चाहिए।युवा जिला अध्यक्ष कुंदन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी एक संत,देशभक्त ,वक्ता,विचारक तथा मानव प्रेमी थे।उन्होंने कहा था कि गरीबों की मदद करना ईश्वर-प्राप्ति का मार्ग है। युवाओं को स्वामी जी कहे गए के पथ पर अग्रसर होना पड़ेगा उनके विचारधारा को अपने निजी जीवन पर प्रभाव से पालन करने की आवश्यकता है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरोंजीत दास जिला उपाध्यक्ष सुबीर सरकार,जिला महासचिव शंकर सिंह,अनमोल स्वर्णकार जिला संसदीय बोर्ड अध्यक्ष मनीष दास,महिला जिला अध्यक्ष रीता चौहान,नगर ,आईटी सेल अध्यक्ष अभ्यास पासवान,नगर अध्यक्ष गौतम दास,राम बाबु शर्मा, अनूप स्वर्णकार,अमन भारद्वाज,अभिषेक मित्रा और दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।