अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सैनानी

उत्तराधिकारी संगठन की बैठक आहूत सोमेश शिवांकर बने जन सम्पर्क अधिकारी
News

2025-01-20 16:10:43

अलीगढ। रविवार को महानगर के जिला मलखान सिंह चिकित्सालय में एक आवश्यक बैठक अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उत्तराधिकारी संगठन की आहूत की गई। इस बैठक में संगठन के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिन पूर्व सदस्यों ने किसी कारणवश संगठन को छोडकर अन्य नया संगठन बना लिया है उन्हें तत्काल प्रभाव से सदस्यता से निलंबित किया जाय। जिससे संगठन की गरिमा बनी रहे। पूर्व में हुए काकोरी कांड में शामिल क्रान्तिकारियों में जिसमें अलीगढ जनपद से अनेक स्वतंत्रता संग्राम सैनानी भी थे, उनका नाम पीवीटी सूची में नहीं आया है, उसे जिला प्रशासन को तत्काल शामिल करना चाहिये। आजादी के स्वर्णिम काल में चल रहे शताब्दी महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के परिजनों को विशेष रुप से सम्मान दिया जाना चाहिये। जिसके तहत विभिन्न प्रमुख चिकित्सालयों, व न्यायालयों के वार रुमों में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के चित्र लगाया जाना अति आवश्यक है। संगठन के वयोवृद्व सदस्य मनमोहन सिंह सचदेवा ने अपने शब्दों में सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे संगठन के हित में जो कार्य होगा उसे मैं हर प्रकार से सहयोग करता रहूंगा। संगठन के प्रमुख सदस्य योगेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि महानगर में लग रही एतिहासिक प्रदर्शनी में संगठन के द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग व सम्मान मिलना चाहिये। कामेन्द्र वार्ष्णेय ने अपने शब्दों में संगठन के पदाधिकारियों से आव्हान किया कि वे दूर दराज क्षेत्रों के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के उत्ताराधिकारियों से समय समय पर सम्पर्क कर उन्हें संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में आमंित्रत किया जाये। संगठन के सदस्य मयंक चौधरी ने संगठन का बैंक खाता खोले जाने की मांग की। इस अवसर पर बैठक में संगठन के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने संगठन के कार्यों को व्यापक रुप से प्रचार प्रसार हेतु प्रमुख समाजसेवी सोमेश शिवांकर को संगठन का जन संम्पर्क अधिकारी मनोनीत किया जिसका संगठन के सभी पदाधिकारियों ने करतल घ्वनि से स्वागत किया। इसके साथ ही संगठन के कार्यालय का कार्य देख रहे सुरेश चंद्र जी की भी काफी प्रशंसा की। बैठक में प्रमुख रुप से पूरन चंद्र देशमुख, हिमांशु गुप्ता, कामेश्वर प्रसाद गौतम,राजेन्द्र सिह, नवीन कुमार शर्मा, बसंत लाल, धर्मवीर सिंह पूर्व पार्षद,, देवेन्द्र कुमार बब्बू आदि थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion