चार्ज करते समय ईरिक्शा में दौड़ा करंट, चालक की मौत

कोतवाली क्षेत्र के गांव करैथी गांव में आज रात साढ़े सात बजे चार्ज करते समय ई- रिक्शा में करंट दौड़ गया
News

2023-09-06 14:18:00

रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव करैथी गांव में आज रात साढ़े सात बजे चार्ज करते समय ई- रिक्शा में करंट दौड़ गया। जिससे ई-रिक्शा चालक पंकज (20) बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के गांव करैथी निवासी सूरजपाल के बेटे पंकज (20) की ढाई वर्ष पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी मनोरमा के अलावा दो बेटियां हैं। परिवार का पालन पोषण करने के लिए पंकज ने आठ दिन पूर्व ही नई ई-रिक्शा खरीदा आठ दिन पहले ही खरीदा था ई-रिक्शा था। आज रात करीब साढ़े सात बजे वह ई-रिक्शा को चार्ज कर रहा था। चार्जर लगाते समय ई-रिक्शा में करंट उतर आया। जिससे पंकज करंट की चपेट में आ गया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया, लेकिन तब तक पंकज बुरी तरह झुलस गया था। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की सूचना पर पत्नी मनोरमा बेसुध हो गई।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion