देश के मेट्रो शहरों के बीच जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा नितिन गडकरी

देश की शहरी सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए एक लाख बसों की आश्वयकता है। इसके अलावा मेट्रों शहरों के बीच ई-बसों को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली-जयपुर के बीच पहली ई-बस सेवा शुरू होने जा रही है।
News

2024-12-13 15:35:10

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के चलते होने वाले पर्यावरण नुकसान को कम करने के लिए जल्द ही देश के मेट्रो शहरों के बीच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने यह बात बुधवार को यहां देश की पहली वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों व महिलाओं के लिए विशेष सुविधायुक्त इलेक्ट्रिक बस की शुरूआत करते हुए कही। नितिन गडकरी ने हिंदुजा ग्रप की ओर से निर्मित इलेक्ट्रिक बस की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उक्त बसें प्रवेश द्वार की ओर झुक जाती हैं और जरुरत के अनुसार इनकी ऊंचाई कम की जा सकती है। इसके अलावा इन बसों में व्हीलचेयर की मदद से दिव्यांगजनों को बस में चढ़ाने की व्यवस्था है। दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर को बस की सीट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। गडकरी ने कहा कि देश की शहरी सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए एक लाख बसों की आश्वयकता है। इसके अलावा मेट्रों शहरों के बीच ई-बसों को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली-जयपुर के बीच पहली ई-बस सेवा शुरू होने जा रही है। भारत में 40 फीसदी प्रदूषण से होता है। सरकार ग्रीन ईधन की दिशा में तेजी से काम कर रही है। 400 सीएनजी प्लांट लगाए जा चुके हैं। जहां 88 हजार टन सीएनजी का उत्पादन किया जा रहा है। वर्तमान में 22 लाख करोड़ रुपये का पेट्रोलियम पदार्थ आयत करने में खर्च हो रहा है। इस बिल को कम करने की जरुरत है। हिंदुजा गु्रप के चेयरमैन अशोक हिंदुजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया नीति के तहत ई-बस निर्माण के लिए लखनऊ जल्द ही कारखाना शुरू जाएगा। जबकि तमिलनाडु में पहले से ई-बस का उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा अंतराष्ट्रीय स्तर पर मेक इन इंडिया की 100 ई-बसों को पुर्तगाल, मोरिशस, स्पेन देशों को निर्यात किया जा रहा है। विशेष संवाददाता : नागेश्वर प्रसाद यादव

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion