स्कूल जा रही छात्राओं पर फेंके फूल, किए कमेंट

चंडौस थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहीं तीन छात्राओं के साथ बाइक सवार दो आरोपियों ने छेड़छाड़ की
News

2025-01-04 16:21:20

अलीगढ़। चंडौस थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहीं तीन छात्राओं के साथ बाइक सवार दो आरोपियों ने छेड़छाड़ की। आरोपियों ने पहले उनके ऊपर अश्लील कमेंट किए और फिर फूल फेंकने लगे, जिससे छात्राएं परेशान हो गई और जैसे-तैसे अपने घर पहुंची। तीनों छात्राओं ने ये बात अपने माता पिता को बताई। जिसके बाद छात्राओं के परिजनों और आसपास के लोगों ने थाने में जाकर हंगामा किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने छात्राओं की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चंडौस क्षेत्र मिश्रित आबादी वाला इलाका है। इसके साथ ही यह जिले के संवेदनशील इलाकों में भी शामिल है। यहां पर कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिसमें दो समुदाय के लोग रहते हैं। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए थे। जिसमें आरोपी पुलिस को नजर आ गए थे, इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को चिन्हित कर लिया था। इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजीव तोमर ने बताया कि आरोपियों छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion