मुस्लिम बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, प्रदेश उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता को राखी बांधी

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि आज हमने मुस्लिम समाज की बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया
News

2023-09-01 16:01:08

रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि आज हमने मुस्लिम समाज की बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता को मुस्लिम बहनों ने तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा।

रक्षाबंधन के मौके पर रामपुर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला कार्यालय में मुस्लिम बहनों ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की मुस्लिम बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर भाइयों के उन्नति और देश में खुशहाली की कामना की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं को मुस्लिम बहनों ने तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की करोड़ों बहनों को गैस सिलेंडर के दाम कम कर तोहफा दिया है। साथ मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्या सुमंगला योजना की राशि अब 25 हजार रूपए कर दी है जो पहले 15 हजार थी। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी के सभी प्रमुख व्यापारी मौजुद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion