2023-10-28 12:51:11
(मुजफ्फरनगर/नसीम कुरैशी/गुलफ्शा कुरैशी)
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढाना में हुए नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मोदीनगर की भाजपा विधायिका डॉक्टर मंजू शिवाच ने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं को जो 33 प्रतिशत आरक्षण दिया वह वास्तव में स्वागत योग्य है। उन्होंने हमेशा महिलाओं को समय समय पर सम्मान देने का कार्य किया। महिलाओं के लिए योजनाएं लाकर उनका कद बढ़ाने का काम किया। वे वास्तव में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उज्जवला जैसी योजनाएं लाकर मुख्यमंत्री योगी ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। इस दौरान सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान की धर्मपत्नी सुनीता बालियान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्या रेणू जोगी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुधीर सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता सैनी, बुढाना विधानसभा प्रभारी मंजू यादव और भाजपा महिला मोर्चा मंडल बुढाना की महामंत्री डॉक्टर सूची कश्यप आदि ने संबोधित किया और मोदी की उपलब्धियों का बखान किया।
मंच का संचालन भाजपा महिला मोर्चा मंडल बुढाना की अध्यक्षा श्रीमती नीलू शर्मा और रेणु गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान यहां पर मुख्य रूप से बडसू मंडल अध्यक्ष कविता शर्मा, मंसूरपुर मंडल अध्यक्षा पूनम चौधरी, सुखारथी मंडल अध्यक्षा नेहा पाल, बोबी, विमल चौहान और कादम्बिरी कौशिक आदि शामिल रही।