नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म,पुलिस में दी शिकायत
आपको बता दें कि चिनहट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
2024-12-03 16:45:15
लखनऊ : लखनऊ में एक नर्सिंग छात्रा के साथ उसके जीजा द्वारा बलात्कार की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोपी, जो तीन बच्चों का पिता है, लंबे समय से पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता लखनऊ में अपनी बहन और जीजा के साथ रह रही थी। आरोप है कि जीजा ने काफी समय तक उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा इस घटना को छिपाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जब आरोपी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया, तो उसने अपनी बहन को इस बारे में बताया। इसके बाद, उसकी बहन ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में एम्बुलेंस में लड़की से बलात्कार का मामला
गौरतलब है कि इसी तरह की एक और घटना मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हुई, जहां एक 16 साल की लड़की के साथ चलती एम्बुलेंस में बलात्कार किया गया। यह घटना 108 इमरजेंसी सर्विस के तहत संचालित की जा रही एम्बुलेंस में 22 नवंबर को हुई। मामले में ड्राइवर सहित 4 आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह बेहद शर्मनाक है कि इस घटना में पीड़िता के दीदी-जीजा भी शामिल थे।