नपा चेयरपर्सन के लिए निवर्तमान चेयरमैन सुमित राजपूत की धर्मपत्नी रेणुलता ने ठोकी ताल

हथीन नगरपालिका चेयरपर्सन के लिए निवर्तमान चेयरमैन सुमित राजपूत की धर्मपत्नी रेनुलता चुनावी मैदान में उतर गई
News

2025-01-05 21:05:33

हथीन /रोबिन माथुर : हथीन नगरपालिका चेयरपर्सन के लिए निवर्तमान चेयरमैन सुमित राजपूत की धर्मपत्नी रेनुलता चुनावी मैदान में उतर गई हैं। रेनुलता भी भाजपा टिकट की संभावित दावेदार हैं। हालांकि अभी हथीन नगरपालिका चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा द्वारा गत दिनों पूर्व चंडीगढ़ में छोटी सरकार के मेयर व चेयरमैन आरक्षित के लिए ड्रा निकाला गया था। जिसमें हथीन नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई थी। जिसके तुरंत पश्चात ही हथीन नगरपालिका चेयरपर्सन व पार्षद बनने के संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। इसी कडी में भाजपा की टिकट की दौड़ में अब तक दो चेयरपर्सन दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं।

सर्वप्रथम हथीन अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुखवीर सिंह राजा जी की धर्मपत्नी यशोदा देवी ने भाजपा टिकट पर चेयरपर्सन का चुनाव लडने के लिए ताल ठोक दी थी और बकायदा हथीन शहर में नव वर्ष एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के फ्लेक्सी बोर्ड लगवाकर अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया था। अब हथीन नगरपालिका के निवर्तमान चेयरमैन सुमित राजपूत की धर्मपत्नी रेनुलता ने भी भाजपा टिकट पर अपनी दावेदारी ठोकते हुए चेयरपर्सन के लिए चुनावी मैदान में उतर गई हैं। निवर्तमान चेयरमैन सुमित राजपूत ने बताया कि पिछले छह साल से अधिक समय से उन्होंने चेयरमैन के पद पर रह कर बिना किसी भेदभाव के हथीन के विकास को गति देने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार हथीन में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion