स्वामी विवेकानंद ने देश को दिलाई ग्लोबल पहचान केप्टन प्रमांशु श्रीवास्तव

उचय अलीग-सजय़ चुंगी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, चित्र गुप्तेश्वर मंदिर पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह
News

2025-01-15 15:10:02

खुर्जा। स्वामी विवेकानंद हमारे आदर्श हैं और उनके विचार अनुकरणीय हैं। स्वामी जी ने आज से 131 वर्ष पहले देश को ग्लोबल पहचान दिलााई थी। सह विचार सेवा निवृत्त आईएएस केप्टन प्रमांशु श्रीवास्तव ने गत दिवस अलीग-सजय़ चुगी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, चित्र गुप्तेश्वर मंदिर पर चित्रगुप्ता सभा और सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित समारोह में एकत्रित लोगों के संबोधन में बतोर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। सेवा निवृत्त आईएएस केप्टन प्रमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि 11 सिंतंबर 1893 को अमेरिका के शिकागों में आयोजित विश्व धर्म महासभा में अपने संबोधन, ‘मेरे अमेरिकन बहनों और भाईयो’ से अमेरिका वासियों को चमत्कृत कर दिया था। तब अमेरिकन मीडिया ने स्वामीजी को चमत्कृत संत कहकर नवाजा था। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि दिल्ली पुलिस के सेवा निवृत्त डिप्टी कमिश्नर पीएस भूषण और पालिकाध्यक्षा के पति और वरिष्ठ भाजपा नेता भगवानदास सिंघल ने भी स्वामीजी के जीवन पर प्रकाश डाला और लोगों से उनके विचारों को आत्मसात करने का आहवान किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। आयेाजन समिति ने पूर्व सैनिकों को मोमेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक सेवाभावी संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के संयोजक लाल बहादुर सक्सेना ने मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त आईएएस केप्टन प्रमांशु श्रीवास्तव का शाॅल ओ-सजय़ाकर सम्म्मानित किया। अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को सम्मानित किया। भव्य आयोजन के लिए कार्यक्रम के संयोजक और सेवा निवृत्त नायब तहसीलदार लाल बहादुर सक्सेना की सभी वक्ताओं ने मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम का संचालन चित्र गुप्त सभा के अध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट ने किया। स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह और पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में मुकेश सक्सेना, प्रिय दर्शन भारद्वाज, प्रमोद भारद्वाज, जितेन्द्र बंसल एडवोकेट,ज्ञान गिरी, अशोक जुनेजा, राजवीर सिंह, सेवा निवृत्त पुलिस उपअधीक्षक केहर सिंह राणा, संरक्षक कर्नल अमर सिंह, मनीष जिंदल, सतीश सोलंकी एडवोकेट, प्रदीप शर्मा, हरिओम अग्रवाल, कपिल मित्तल सर्राफ, महेश सक्सेना, महेश भार्गव, मयंक सक्सेना, प्रेमप्रकाश अरोरा, सर्वेश सक्सेना, शैलेन्द्र सक्सेना एडवोकेट, केप्टन देवेन्द्र गौड़, डाॅ. एलके शर्मा, अनुपम माथुर, अनिल सिंह, तपेन्द्र चैधरी, वैभव सक्ेसेना एडवोकेट, अविनाश सक्ेसना, डीसी गुव्ता, चिराग सक्सेना, नितिन भटनागर समेत बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु और सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे। चित्र गुप्त सभा के अध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion