भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले विधायक को बताया नाली का कीड़ा

भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले (शरद गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड को विश्व हिंदू परिषद
News

2024-01-06 15:06:44

बांदा। भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले (शरद गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड को विश्व हिंदू परिषद चित्रकूट मंडल के मठ मंदिर प्रमुख शांतनु चतुर्वेदी ने नाली का कीड़ा बताते हुए कहा कि जिन अज्ञानी मूर्खों को अपने धर्म का ज्ञान नहीं है। ऐसे लोगों को राजनीति करने के बजाय अपने घर में बैठना चाहिए। उन्होंने वाल्मीकि रामायण की एक चौपाई का उल्लेख करते हुए बताया कि जब हनुमान जी लंका में माता सीता के पास गए थे। तब उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया था कि रामचंद्र जी कंदमूल खाकर अपना जीवन बसर कर रहे हैं।

इसी तरह अन्य ग्रंथों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि भगवान राम और उनके परिवार ने हमेशा कंदमूल और फल का सेवन किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले को कभी माफ नहीं किया जा सकता है। ऐसे लोगों का सामाजिक तिरस्कार होना चाहिए। किसी धर्म पर टिप्पणी करने से पहले सभी को उस धर्म के बारे में पूरा ज्ञान होना चाहिए अनर्गल प्रलाप नहीं करना चाहिए!

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion