अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला व महानगर कार्यकारिणी का हुआ गठन

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन शाखा अलीगढ़ में जिला एवं महानगर कार्यकारिणी का पुनः गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पुनः नितिन शर्मा को निर्विरोध जिलाध्यक्ष व संदीप सिंह को महानगर अध्यक्ष चुना गया।
News

2025-07-13 17:31:59

अलीगढ़। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन शाखा अलीगढ़ में जिला एवं महानगर कार्यकारिणी का पुनः गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पुनः नितिन शर्मा को निर्विरोध जिलाध्यक्ष व संदीप सिंह को महानगर अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिव कुमार प्रदेश अध्यक्ष लोकेश सरोला प्रदेश संरक्षक, अलीगढ़ प्रभारी, लाल रत्नाकर सिंह प्राचार्य डीएस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, माया कृष्ण गुप्ता साईं कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, राहुल चौधरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अंसार अली प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल उपस्थित रहे। जय संगठन फार्मेसी साथियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहता है, फार्मासिस्ट संवर्ग के लिए सदैव तत्पर रहता है रिटेल काउंटर के लिए सदैव तत्पर रहता है। जिस पर फार्मासिस्ट होना अनिवार्य हो सदैव फार्मासिस्ट की परेशानियों को सुनता है। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन अलीगढ़ में जिला कार्यकारिणी पुनर्गठन हुआ जिसमें नितिन शर्मा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष, राम गोपाल सिंह टीचर विंग जिलाध्यक्ष, नेहा वार्ष्णेय महिला टीचर विंग जिलाध्यक्ष, अंजना यादव महिला विंग जिलाध्यक्ष, जैस्मीन महानगर महिला विंग अध्यक्ष, समा प्रवीन महिला विंग जिला उपाध्यक्ष, गोपाल कुमार आई.टी.सैल जिलाध्यक्ष, जुबैर जिला सचिव, श्यामवीर सिंह खैर ब्लाक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion