2025-07-13 17:56:56
देहरादून(अनुपम सन्देश): देहरादून में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के समर्थन में आयोजित ‘भव्य सम्मान समारोह’ में सम्मिलित होकर उपस्थित लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड निर्माण की शपथ दिलाई। यह सम्मान प्रदेश की सवा करोड़ देवतुल्य जनता का है जिनकी सहभागिता से आज हम भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसी क्रम में भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड हेल्पलाइन 1064 की शुरुआत की गई है। यह केवल एक नंबर नहीं, बल्कि जन सहयोग और जन शक्ति से भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करने का माध्यम है।