क्षत्रिय महासभा को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

अखिल भारतीय करणी सेनाा के पदाधिकारियों को रविवार को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। वह रविवार को नजदीक जीटी रोड पर कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों की नेम प्लेट चेक करने के लिए जा रहे थे।
News

2025-07-13 17:41:20

अलीगढ़। अखिल भारतीय करणी सेनाा के पदाधिकारियों को रविवार को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। वह रविवार को नजदीक जीटी रोड पर कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों की नेम प्लेट चेक करने के लिए जा रहे थे। पदाधिकारियों का आरोप था कि लोग बिना नेम प्लेट के दुकानें चला रहे हैं। जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो बन्नादेवी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पदाधिकारियेां को समझाकर घर ले आई। उन्हें घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने पदाधिकारियों को समझाया कि जो भी शासन की गाइडलाइन है, उसका पालन किया जाएगा। लेकिन उनके पदाधिकारी ऐसा कोई काम न करें। अखिल भारतीय करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर कई दुकानदार बिना नेम प्लेट के दुकानें चला रहे हैं। उनका कहना था कि कुछ जिहादी मानसिकता के लोग अपना नाम और मोबाइल नंबर छिपाए हुए हैं। उन्होंने रविवार को दुकानों की नेम प्लेट चेक करने की घोषणा की थी और अपने पदाधिकारियों के साथ निकले थे। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई, उन्होंने तत्काल उन्हें रोका और घर ले जाकर हाउस अरेस्ट कर लिया। कई घंटे तक पुलिस टीम उनके घर पर ही बैठी रही और हिदायत दी कि वह ऐसा कुछ भी न करें। अखिल भारतीय करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र चौहान ने बताया कि जेहादी मानसिकता के कुछ लोग अपना नाम और मोबाइल नंबर छिपा रहे हैं। यह कांवड़ियों का धर्म भ्रष्ट करने का काम कर सकते हैं। इसलिए पुलिस और प्रशासन खुद इन पर नजर रखे और दुकानों पर नेम प्लेट लगवाए। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर हजारों कांवड़िये निकलते हैं, जो खेरेश्वर महादेव मंदिर में जाकर जलाभिषेक करते हैं। इसलिए पुलिस को इस मार्ग पर चलने वाली दुकानों की जांच करनी चाहिए। नॉनवेज या इस तरह की कोई दुकान मिलती है तो तत्काल उसे कांवड़ मार्ग से हटवाया जाना चाहिए। क्योंकि यह उचित नहीं है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion