2026-03-31 20:41:01
समारोह का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा सहित अधिकारियों कर्मचारियों ने उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए दी विदाई। प्रातःकाल एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक मुजफ्फरनगर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत का जनपद मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक जनपद कौशाम्भी के पद पर स्थानान्तरण होने के फलस्वरुप आज दिनांक 31.03.2026 को रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत को फूल माला पहनाकर, स्मृतिचिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया तथा भविष्य में ऐसे ही अपने कार्यों से पुलिस विभाग की सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी गयी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, जिला कारागार अधीक्षक अभिषेक चौधरी, पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राय चौधरी, क्षेत्राधिकारी कार्यालय ऋषिका सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत को फूल माला पहनाकर विदाई दी गई।