एचएलएम इंटर कॉलेज की धरनारत शिक्षिका के आठ माह का वेतन दिलाने की मांग के समर्थन में आए शिक्षक ने किया आत्मदाह का प्रयास

आक्रोशित शिक्षक अब आमरण अनशन की तैयारी में ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक बागपत ।शिक्षिका द्वारा वेतन की मांग को लेकर शुरू किए गए
News

2026-03-28 21:37:45

आक्रोशित शिक्षक अब आमरण अनशन की तैयारी में ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक बागपत ।शिक्षिका द्वारा वेतन की मांग को लेकर शुरू किए गए धरने का समर्थन करने पहुंचे एक शिक्षक ने अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध होकर अपने ऊपर पेट्रोल छिडककर आत्मदाह का प्रयास किया। हस्तक्षेप के दौरान धरने पर आए तथा स्थिति पर नजर रख रहे पुलिस प्रशासन के कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया । गनीमत रही कि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए पेट्रोल की बोतल छीन ली और कोई बड़ी अनहोनी से बचा लिया। अब शिक्षिका के समर्थन में आमरण अनशन की तैयारी की सुगबुगाहट है, जो कभी भी अमल में लाई जा सकती है। बता दें कि, खैला गांव के हजारीलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज की शिक्षिका निधि शर्मा अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी थीं। उनके समर्थन में समाज के कई लोग भी मौके पर मौजूद थे।शिक्षिका का कहना है कि, उन्हें पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से वेतन दिलाने, दूसरे विद्यालय में समायोजन कराने और वेतनवृद्धि का लाभ देने की मांग की है। धरने के दौरान सीडीओ और डीआईओएस राघवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और शिक्षिका से वार्ता की। इसी दौरान सेवानिवृत्त फौजी और शिक्षक मुकेश शर्मा ने भी अपना पक्ष रखने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि अधिकारियों ने उनकी बात सुनने से मना कर दिया तथा उनके वेतन आदि का भुगतान न किए जाने की बात कही। अपने वेतन न दिए जाने व टर्मिनेशन तक की बात से नाराज व आक्रोशित हुए मुकेश शर्मा ने पेट्रोल की बोतल निकालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बोतल छीन ली और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है तथा धरने पर मौजूद समर्थकों द्वारा वेतन भुगतान होने तथा शिक्षिका के समायोजन होने की मांग को लेकर आमरण अनशन की तैयारी पर विचार विमर्श जारी है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion