एबीवीपी द्वारा शहीदी दिवस पर बाइक तिरंगा रैली का आयोजन त्रिनेत्र न्यूज

वाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, (एबीवीपी) रेवाड़ी द्वारा बुधवार को शहीदी दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य विशाल बाइक रैली
News

2026-03-28 00:41:28

रेवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, (एबीवीपी) रेवाड़ी द्वारा बुधवार को शहीदी दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली देश के अमर बलिदानियों भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को समर्पित रही। रैली का शुभारंभ केएलपी कॉलेज से हुआ, जहाँ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता, अभाविप रेवाड़ी विभाग प्रमुख डॉ. दिनेश शर्मा तथा जिला प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। रैली गढ़ी बोलनी रोड के समीप जवाहरलाल नेहरू नहर से होते हुए भगतसिंह की प्रतिमा तक पहुँची। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने मोटरसाइकिलों के साथ तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अभाविप रेवाड़ी विभाग के विभाग संयोजक युधिष्ठिर धनखड़ ने कहा, “शहीदों का बलिदान हमें सदैव राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। युवाओं को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।” जिला संयोजक तरुण ने कहा, “ऐसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करते हैं और उन्हें राष्ट्रहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। एबीवीपी के नगर अध्यक्ष डॉ. मुकुट अग्रवाल ने शहीदी दिवस पर आयोजित तिरंगा रैली की बधाई देते हुए कहा कि भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में साँस ले पा रहे हैं। वही अभाविप केएलपी महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष विवान ने शहीदों के त्याग, साहस एवं देशभक्ति को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का वातावरण बना रहा और युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अंत में सभी प्रतिभागियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मोके पर राजश्री, अन्नू, उर्वशी, कन्नुप्रिया, काजल, विनीत, हेमंत, योगेश, साहिल, निखिल आदि मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion