अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा विषयवर्तमान परिवेश में क्षत्रिय समाज की भूमिका” विषय पर आयोजित कार्यक्रम

दैनिक संस्कार उजाला ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक मुजफ्फरनगर आज जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा
News

2026-03-31 20:31:57

दैनिक संस्कार उजाला ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक मुजफ्फरनगर आज जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा “वर्तमान परिवेश में क्षत्रिय समाज की भूमिका विषय पर एक भव्य एवं विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर से जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह वरिष्ठ पत्रकार समर ठाकुर एवं जिला उपाध्यक्ष श्री हरेंद्र राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में वर्तमान सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा UGC के काले कानून का जोर-शोर से विरोध व्यक्त किया। उन्होंने समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को सम्मानित भी किया गया, जो उनके समाज के प्रति समर्पण एवं सक्रिय योगदान का प्रतीक है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे: कुंवर हरिवंश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ‘राजू’ राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री सुखबीर सिंह भदौरिया राष्ट्रीय महामंत्रीडॉ. अजय प्रकाश राठौड़ सुप्रीम कोर्ट वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर देवेंद्र सिंह –प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह प्रदेश महामंत्री अजय सिंह राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष युवा राजेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष, रामपुर अतुल सिंह जिला अध्यक्ष (युवा), रामपुर महाराज सिंह सदस्य, विधान परिषद ठाकुर एन.पी. सिंह राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कार्यक्रम का समापन समाज के उत्थान, एकता एवं अधिकारों की रक्षा हेतु सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion