थाना कोतवाली देवबंद, सहारनपुर में मिशन शक्ति फेज5 द्वितीय चरण के तहत जागरूकता एवं चेकिंग अभियान संचालित

संस्कार उजाला जिला प्रभारी सहारनपुर थाना कोतवाली देवबंद, जनपद सहारनपुर में महिला सशक्तिकरण अभियान ‘मिशन शक्ति’ फेज-5.0
News

2026-03-28 20:56:14

संस्कार उजाला जिला प्रभारी सहारनपुर थाना कोतवाली देवबंद, जनपद सहारनपुर में महिला सशक्तिकरण अभियान ‘मिशन शक्ति’ फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम/मिशन शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान माता बाला सुंदरी मंदिर तथा क्षेत्र में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं महिलाओं को उनके लाभ के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 102 गर्भवती महिलाओं / नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए। अभियान के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही भी की गई। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, जागरूक एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना रहा। मिशन शक्ति – सशक्त नारी, सुरक्षित समाज!

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion