अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है।

संस्कार उजाला संवाददाता मोनिका ठाकुर उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर एक
News

2026-03-28 21:53:12

संस्कार उजाला संवाददाता मोनिका ठाकुर उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 25 वर्षीय युवक निर्माणाधीन पुलिस लाइन के पास बछलौता में पुल के नजदीक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के साथ-साथ अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हापुड़ जिले में थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला।।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion