2026-03-28 00:51:47
त्रिनेत्र न्यूज रेवाड़ी। सीआईए ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयां उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव गाजुका निवासी इलियास उर्फ इल्ली के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया की गत वर्ष 19 सितम्बर को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि तरुण निवासी मोहल्ला तोपचीवाडा रेवाड़ी नशीली दवाईया बेचने का काम करता है जो वह आज बैग में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई देने के लिए बस स्टैंड रेवाडी पर किसी के ईतंजार में खड़ा हुआ है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम तरुण निवासी मोहल्ला तोपचीवाडा रेवाड़ी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी के बैग की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 38 शीशी प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके में मामले में संलिप्त दो आरोपी तरुण व विकाश उर्फ विक्की को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी विकाश उर्फ विक्की ने बताया की उन्हें उपरोक्त प्रतिबंधित नशीली दवाईया राजस्थान के जिला अलवर के गांव गाजुका निवासी इलियास उर्फ इल्ली उपलब्ध कराता था। जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी इलियास उर्फ इल्ली को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।