सम्मान समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कांग्रेस शासन में राष्ट्रीय विकास

राष्ट्रीय विकास और सर्व समाज के हित की गारंटी ब्यूरो डॉ योगेश कौशिकबागपत।कांग्रेस शासन में किसान, मजदूर, शिक्षक और व्यापारी वर्ग की खुशहाली के साथ
News

2026-03-26 00:31:00

सम्मान समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा :कांग्रेस शासन में राष्ट्रीय विकास और सर्व समाज के हित की गारंटी ब्यूरो डॉ योगेश कौशिकबागपत।कांग्रेस शासन में किसान, मजदूर, शिक्षक और व्यापारी वर्ग की खुशहाली के साथ ही राष्ट्रीय एकता, सौहार्द और देश का चहुंमुखी विकास होता रहा, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने से विकास ठप्प है, युवा बेरोजगार हैं और महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। आम नागरिक अब भाजपा से परेशान है और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए लिए समय का इंतजार कर रहा है। उक्त विचार आज यहां मवीकलां में आयोजित सम्मान समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय ने व्यक्त किए। सर्व वर्ग समाज के खाप चौधरी ब्राह्मण समाज व अन्य समाज के चौधरियों ,प्रधानों ,पूर्व प्रधानों ,संस्था के प्रबंधक, व्यापारी ,किसान शिक्षक प्रतिनिधियों ने सुशील शर्मा के प्रतिष्ठान मवीकला गांव स्थित अभी फिटनेस सेंटर पर कांग्रेस हाई कमान के राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी पूर्व सांसद अविनाश पांडे सहित उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ,पश्चिमी जोन प्रभारी प्रदीप नरवाल , किसान कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने अपने सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का स्वागत शॉल, पगड़ी ,फूल माला पहनाकर किया गया। कांग्रेस नेताओं ने समाज के गणमान्य प्रतिनिधियों से रू ब रू होते हुए कहा कि, कांग्रेस के शासन में ही किसान मजदूर, व्यापारियों ,कर्मचारियों का हित एवं विकास संभव है। सभा का संचालन संयोजक कांग्रेस नेता राकेश शर्मा ,अध्यक्षता ब्राह्मण समाज संरक्षक घनश्याम शर्मा, नवाब अहमद हमीद,खाप चौधरी उमेश शर्मा 360, 84 खाप चौधरी आदित्य, प्रबंधक मा सतपाल , एड प्रवीण शर्मा अध्यक्ष, चौ यशवीर कर्मचारी नेता, देवेंद्र शर्म सुन्हेडा, पूर्व प्रधानाचार्य रविदत्तशर्मा ,मंगल सेन सराय , सतपाल , सतीश कौशिक बसी,पवन शास्त्री, सुनील ललियाना , प्रवीण ,राजकुमार ब्लॉक अध्यक्ष , मनोज घिटोरा, डॉ रामकुमार ,समीम खान, संजय शर्मा, सोनू बिजरोल , प्रधान रविंद्र सिंह बसी,गांव प्रधान मऊ जाट महासभा पूर्व जिलाध्यक्ष जाट महासभा ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष लव , आशु पंडित,चौ रामकुमार , मा योगेश शर्मा ,प्रधान रामवीर शर्मा गाधी,तेजपाल बलि पूर्व जिला पंचायत सदस्य शामिल रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion