महिला थाना, सहारनपुर में मिशन शक्ति फेज5 द्वितीय चरण के तहत जागरूकता एवं चेकिंग अभियान संचालित

संस्कार उजाला जिला प्रभारी महिला थाना जनपद सहारनपुर में महिला सशक्तिकरण अभियान ‘मिशन शक्ति’ फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत
News

2026-03-28 21:17:23

संस्कार उजाला जिला प्रभारी महिला थाना जनपद सहारनपुर में महिला सशक्तिकरण अभियान ‘मिशन शक्ति’ फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र /कोचिंग सेंटर/हॉस्पिटल/भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं महिलाओं को उनके लाभ के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए। अभियान के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही भी की गई। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, जागरूक एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना रहा। मिशन शक्ति – सशक्त नारी, सुरक्षित समाज!

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion