2026-03-03 14:15:09
बावल(रेवाड़ी। बावल के विधायक डा कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट में बावल क्षेत्र को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। उन्होंने बताया कि बावल के मामडिया आसमपुर गांव में राजकीय पशु अस्पताल तथा टीट गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को मंजूरी प्रदान की गई है। विधायक ने बताया कि यह बजट हरियाणा के विकास को जहां तेज रफ्तार देगा। वहीं बजट में सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखा गया है।
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि बावल के मामडिया आसमपुर गांव में राजकीय पशु अस्पताल तथा टीट गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को मंजूरी क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से इन सुविधाओं की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार ने गंभीरता से लेते हुए बजट में शामिल किया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सब केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से संभव हो पाया है। इन दोनों परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा।