2026-03-28 23:05:19
बुलन्दशहर। पहासू नगर पंचायत पहासू के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता अजमल छोटे की उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहासू पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा रखकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अजमल छोटे का निधन कांग्रेस संगठन और क्षेत्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। बताया गया कि उनकी पत्नी वर्तमान में नगर पंचायत पहासू की चेयरमैन होने के साथ जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रही हैं। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।