2026-03-27 21:30:57
औरंगाबाद बुलंदशहर राजेन्द्र अग्रवाल थाना नरसैना में अपराधियों पर नकेल कसने वाले थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम को गणमान्य लोगों ने सम्मानित किया। थाना नरसैना क्षेत्र में अपराधियों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने इनामी बदमाशों की धड़पकड़ तथा दिल्ली की महिला की निर्ममता पूर्वक हत्याकांड के सफल अनावरण करने वाले थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम को गणमान्य लोगों ने शाल उढा कर एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहकारी बैंक के डायरेक्टर महेश चंद्र प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार योगेश कुमार नवल सिंह रोहित कुमार फकरुद्दीन अहमद आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।