2026-03-27 23:35:29
हरियाणा के शहरी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री करेंगे अध्यक्षता रेवाड़ी, 27 मार्च। जिला के नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक रविवार, 29 मार्च को सायं 4 बजे बाल भवन रेवाड़ी स्थित ऑडिटोरियम में होगी। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 13 परिवादों की सुनवाई की जाएगी। जिनमें 6 नए व 7 लंबित परिवाद शामिल हैं। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल इन सभी परिवादों तथा मौके पर आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। इस अवसर पर जिला के विधायक, विभाग अध्यक्ष, पंचायत व निकाय समितियों के चेयरमैन तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।