2026-03-31 20:26:24
में विभिन्न झांकी, बैंड होंगे शामिल हापुड़ के रेल रोड पर ब्राह्मण समाज के लोगों की आरके प्लाजा होटल में हुई बैठक में आगामी 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर शहर में एक शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए ब्राह्मण समाज एक जुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक के संयोजक पंडित राहुल शर्मा व डॉ. संजीव वशिष्ठ व डॉ करुण शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज पिछले 2 वर्षों से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मना रहा है। इस बार भी जन्मोत्सव को पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शोभा शाम को 4 बजे रामलीला मैदान दिल्ली रोड से शुरू होगी। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, कई बैंड आदि शामिल होेंगे। शोभा यात्रा दिल्ली रोड से होती हुई तहसील चौपला, पक्का बाग चौपला, अतरपुरा चौपला से रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड स्थित गोपाल वाटिका पर विश्राम होगी, इस दौरान शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। गोपाल वाटिका में प्रसादी की व्यवस्था की गई है। शोभा यात्रा सेे पूर्व भगवान परशुराम मंदिर (कैला देवी मंदिर) दिल्ली रोड हापुड़ में हवन व विशेष पूजा अर्चना होगी। कार्यक्रम में जनपद के साथ-साथ अन्य शहरों के भी ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे।बैठक में अरविंद शर्मा, डॉ. रामावतार शर्मा, डॉ. संजीव वशिष्ठ, अमित शर्मा टोनी, प्रवीण शर्मा, मुरली पंडित, राजकुमार शर्मा, विकास शर्मा, अमित शर्मा, आयुष शर्मा, यतेंद्र शर्मा, कविता शर्मा, तरुण शर्मा, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, गौरव शर्मा, सुदर्शन शर्मा, अजय शर्मा, संजय शर्मा, प्रशांत शर्मा, राजू पारीक, विराट शर्मा,सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे