थाना सरसावा पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा सरसावा से अवैध वसूली के मुकदमें में किसान संगठन

05 सदस्य/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 10,000/- रूपये की नकदी बरामद संस्कार उजाला संवाददाता मनोज त्यागी सहारनपुरघटना का विवरण दिनांक 25.03.2026 वादी शोएब पुत्र
News

2026-03-26 17:34:37

थाना सरसावा पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा सरसावा से अवैध वसूली के मुकदमें में किसान संगठन के 05 सदस्य/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 10,000/- रूपये की नकदी बरामद संस्कार उजाला संवाददाता मनोज त्यागी सहारनपुरघटना का विवरण दिनांक 25.03.2026 वादी शोएब पुत्र आरिफ निवासी ग्राम बधुपुरा थाना कैराना जिला शामली (मैनेजर सरसावा टोल प्लाजा) की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्तगण 1. अरविन्द पवांर,2. सुमित पवांर, 3. जयवीर, 4. निक्कू, 5.योगेन्द्र व अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक राय होकर सरसावा टोल प्लाजा अम्बाला-देहरादून रोड के आफिस मे जाकर अपनी गाडियो को टोल फ्री कर गाडी निकालने, जान से मारने की धमकी देते हुए 10,000 रुपये हफ्ता वसूली करने तथा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर अपनी गाडी सार्वजनिक मार्ग पर लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने, जिससे आवागमन बाधित होने व जनता के लोगो मे भय/आतंक व्याप्त होना व अफरा तफरी का माहोल पैदा करने की सूचना के सम्बन्ध थाना सरसावा पर मु0अ0सं0 89/2026 धारा 191(2),308(5),352, 351(2),3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट बनाम पंजीकृत किया गया । पुलिस कार्यवाहीः-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सरसावा प्रवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 25.03.2026 को थाना सरसावा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 वांछित अभियुक्तगण 01.अरविन्द पवांर पुत्र रमेश पवांर निवासी ग्राम सढोली हरिया थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर 02.सुमित पवांर पुत्र रतिराम निवासी जन्धेडा समसपुर थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर 03.जयवीर पुत्र तेजपाल सिंह निवासीग्राम नौरंगपुर थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर 04.निक्कू पुत्र सूरजपाल निवासी सुसाडा थाना झबरेडा जिला हरिद्वार 05.योगेन्द्र पुत्र नरेश पवांर निवासी ग्राम भांकला थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर को टोल प्लाजा सरसावा-देहरादून अम्बाला रोड से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 10,000/- रूपये की नकदी बरामद । अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion